Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

आजमगढ़ में डबल मर्डर: लेखपाल और उसकी पत्नी की गला काट कर हत्या, छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश.. फिर सो रहे पति-पत्नी को काट डाला, जांच में जुटी पुलिस

  • by: news desk
  • 29 November, 2021
आजमगढ़ में डबल मर्डर: लेखपाल और उसकी पत्नी की गला काट कर हत्या, छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश.. फिर सो रहे पति-पत्नी को काट डाला, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दलित पति-पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी गई| आजमगढ़ जिले तरवां थाना क्षेत्र के चिथऊपुर गांव में रविवार देर रात दलित लेखपाल और उसकी पत्नी की गला काट कर मौत के घाट उतार दिया गया| सुबह जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया| मृतक मऊ के चिरैय्याकोट में चकबंदी विभाग में लेखपाल था। आनन-फानन में कई थानों की पुलिस के साथ ही पुलिस विभाग के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए| पुलिस ने बताया कि,''थाना तरवाँ में दंपति की हत्या के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, विधिक कार्यवाही की जा रही है।



तरवां थाना क्षेत्र के तीथऊपुर गांव निवासी राम नगीना (55) पुत्र स्व. लालता चकबंदी विभाग में बतौर लेखपाल तैनात थे। रविवार को अवकाश होने के कारण वह घर पर थे।  रात में भोजन के बाद लेखपाल व उनकी 52 वर्षीय पत्नी नगीना देवी दूसरे घर सोने चले गए। वह अपने पैतृक घर से कुछ दूरी पर नया मकान बनवाये थे। इसी मकान में रोज की तरह रविवार की रात भी वह सो रहे थे।  देर रात अज्ञात बदमाश छत के रास्ते घर में घुसेे और सो रहे पति-पत्नी की फावड़े व धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या कुछ इस तरह की गयी कि पत्नी पत्नी चींख भी नहीं पाए जिसके कारण किसी को घटना की जानकारी ही नही हुई। सुबह दोनों का शव तखत पर लटका मिला।



सोमवार की सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गए। दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद कई थानों की फोर्स के साथ आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जांच जारी है। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है।



 मृतक दंपत्ति के दो बेटे व दो बेटियां हैं, जिनमें एक बेटे और एक बेटी की शादी हो गई है। मृतक के बेटे कैलाश ने बताया कि सौ मीटर की दूरी पर उनके दो मकान हैं। उनके माता-पिता गांव से बाहर वाले मकान पर सोए थे। परिवार के अन्य लोग गांव वाले मकान में सोए थे। सुबह परिवार वालों को हत्या की जानकारी हुई। कैलाश ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है।



एसपी आजमगढ़ अनुराग आर्य ने बताया कि तरवा थाना अंतर्गत पिछोर पुर गांव में पुलिस को सूचना मिली थी| इसमें उनकी उम्र 55 साल और पत्नी की 50 साल के आसपास है| उनकी धारदार हथियार से गले पर और सर पर वार करके हत्या कर दी गई है| पुलिस मौके पर पहुंची है| सभी उच्च अधिकारी मौके पर हैं, मौका मुआयना किया गया है|



माता-पिता की हत्या से बेटा कैलाश बदहवास है। बेटे ने बताया कि सौ मीटर की दूरी पर उनके दो मकान हैं। उनके माता-पिता गांव से बाहर वाले मकान पर सोए थे। परिवार के अन्य लोग गांव वाले मकान में सोए थे। सुबह परिवार वालों को हत्या की जानकारी हुई। कैलाश ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। मृतक दंपत्ति के दो बेटे व दो बेटियां हैं, जिनमें एक बेटे और एक बेटी की शादी हो गई है।





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन