अयोध्या : उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में बुधवार को एक शिक्षिका की हत्या कर दी गई। थाना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के रानोपाली चौकी क्षेत्र स्थित श्रीराम पुरम कालोनी निवासी महिला अध्यापिका सुप्रिया वर्मा की उनके घर में ही हत्या कर दी गई। उस समय पति और उसकी मां घर से बाहर गए थे। वहां से लौटकर आए तो देखा कि शिक्षिका सुप्रिया वर्मा पत्नी उमेश वर्मा घर में ही सोफे से नीचे लहूलुहान पड़ी थीं।
बताते चलें, सुप्रिया वर्मा बीकापुर ब्लॉक के असकरनपुर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका थीं | उनके पति भी बीकापुर ब्लॉक में अध्यापक हैं। बताया जा रहा है पति व सास मार्केट खरीददारी के लिए निकले थे, ऊपर मकान पर निर्माण कार्य भी हो रहा था उसी दौरान कोई घर में घुसा और धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गया।
जब पति व मां मार्केट से लौटे तो देखा कि शिक्षिका सुप्रिया वर्मा घर में ही सोफे से नीचे लहूलुहान पड़ी थीं, यह देखकर दोनोंघबरा गए| आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शरीर में चाकू के कई जगह पर निशान पाए गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सुप्रिया वर्मा अंबेडकरनगर के अतरौली गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान समय बीकापुर ब्लॉक के असकरनपुर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका के पद पर तैनात थीं। उनके पति उमेश भी बीकापुर ब्लॉक के ही एक विद्यालय में अध्यापक हैं। दोनों शहर के अवतार नगर कॉलोनी में रहते हैं। सुप्रिया श्रीरामपुरम अपने माता-पिता के घर आई हुई थी।