मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पंजाब में लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी पर बवाल: अमृतसर के अजनाला थाने के बाहर जुटे 'वारिस पंजाब डे' के समर्थक, तलवारों और बंदूकों से तोड़े बेरिकेड्स

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी पर आज गुरुवार को बवाल हो गया| ' वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सम…

पंजाब में लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी पर बवाल: अमृतसर के अजनाला थाने के बाहर जुटे 'वारिस पंजाब डे' के समर्थक, तलवारों और बंदूकों से तोड़े बेरिकेड्स
पंजाब में लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी पर बवाल: अमृतसर के अजनाला थाने के बाहर जुटे 'वारिस पंजाब डे' के समर्थक, तलवारों और बंदूकों से तोड़े बेरिकेड्स | फ़ोटो: TVL News

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी पर आज गुरुवार को बवाल हो गया| ' वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया|


पंजाब के अमृतसर के अजनाला थाने के बाहर 'वारिस पंजाब डे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने तलवारों और बंदूकों से पुलिस बेरिकेड्स तोड़े। वे उनके (अमृतपाल सिंह) करीबी सहयोगी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए।


अमृतसर पुलिस कमिश्नर जसकरन सिंह ने कहा कि,“अभी जो FIR हुई है उसके एवज़ में ये लोग यहां आए और इन्होंने हमें गिरफ्तार व्यक्ति (लवप्रीत तूफान) के बेगुनाही के पर्याप्त सबूत दिए हैं। SIT का गठन किया गया है और वह इस मामले की जांच करेगी|


'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने कहा कि ,“ सिर्फ एक राजनीतिक मकसद से FIR दर्ज की गई। अगर वे एक घंटे में मामले को रद्द नहीं करते हैं, तो आगे जो कुछ भी होगा उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा... उन्हें लगता है कि हम कुछ नहीं कर सकते, इसलिए ये शक्ति प्रदर्शन जरूरी था|


अमृतपाल सिंह ने कहा कि ,“पुलिस कर्मियों के घायल होने की झूठी खबर फैलाई जा रही है। सच तो यह है कि वह गिरने के बाद घायल हुए। वास्तव में हमारे 10-12 लोगों को चोटें आई हैं। 24 घंटे के भीतर तूफान सिंह को रिहा किया जाना चाहिए। हम 24 घंटे भी इंतजार नहीं करेंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।