अमेठी: अमेठी जिले के थानाक्षेत्र शिवरतनगंज के कुकहा रामपुर गांव में मंगलवार को मां ने अपने ढाई साल के बेटे और चार साल की बेटी की गला रेत कर हत्या करने के बाद खुद फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। महिला का शव कमरे में लटका मिला जबकि दोनों बच्चों का शव खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा मिला| सूचना पर पहुंची शिवरतनगंज थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर तीनों शव को बाहर निकाला और पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
28 वर्षीय महिला (मृतक) की 5 साल लव-मैरिज हुई थी| 28 वर्षीय शीतला देई अपने दो बच्चों चार साल की बेटी निधि, ढाई साल का बेटा नितेश और 65 साल की सास ननकाव के साथ गांव में रहती थी। महिला का पति धर्मराज लखनऊ में ड्राइवर का काम करता है। वह हफ्ते में एक बार घर आता है। उसके साथ लखनऊ में उसका छोटा भाई भी रहता है। सूचना मिलने का बाद दोनों साथ में ही अमेठी के लिए रवाना हुए हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक,''धर्मराज और मृतका शीतला ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के घरवाले राजी नहीं थे। इसके बावजूद दोनों ने शादी की थी। कुछ महीनों से घर में लड़ाई-झगड़े बढ़ने लगे थे | ग्रामीणों के मुताबिक,'' परिवार में आए दिन कलह होती रहती थी। हो सकता इसी कारण से परेशान होकर महिला ने अपने दोनों बच्चों की हत्या के बाद खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया|
अमेठी पुलिस अधीक्षक एलामरन ने बताया,''महिला द्वारा दरवाज़ा न खोलने पर गांव के लोगों ने दरवाज़ा तोड़ा जिसके बाद महिला का शव फांसी से लटका मिला। हमें 2 बच्चों के शव भी मिले जिनका गला कटा हुआ था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है|