मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

यूपी: महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस टीम

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी| जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात को विवाहिता महिला ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी| घटना…

यूपी: महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस टीम
यूपी: महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस टीम | फ़ोटो: TVL News

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी| जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात को विवाहिता महिला ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी| घटना रामगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गाँव की है| बताया जा रहा है थाना क्षेत्र रामगंज के अंतर्गत गांव रायपुर रामगंज में सोमवार की रात को विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के कमरे में फ??ंसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रामगंज चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



जानकारी के अनुसार रामगंज थाना क्षेत्र के गांव रायपुर रामगंज निवासी ममता की 30 वर्षीय पत्नी धर्मेंद्र अपने घर में दो बच्चों के साथ रहती थी, जबकि धर्मेन्द्र पंजाब में नौकरी करता है। रात में किसी कारणवश विवाहिता ने फांसी लगा ली। सुबह जब पड़ोस के लोगों ने देखा तो बाहर से उसने आवाज लगाई, लेकिन वो बाहर नहीं निकली। उसके दो बच्चे अंश (7)वर्ष आरुष (4) वर्ष रोते निकले तो पड़ोसियों ने कमरे में जाकर देखा। वहां का दृश्य देचा उनके होश उड़ गए।




पड़ोसियों के बुलाने पर मृतक के देवर जितेन्द्र ने जब आकर देखा तो साड़ी से फाँसी लगाकर विवाहिता फांसी पर लटक रही थी। जितेंद्र ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। रामगंज चौकी प्रभारी हरिदेव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर घटना आत्महत्या माना जा रहा है। मृतक ममता के देवर की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विवाहिता का पति पंजाब में नौकरी कर रहा है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।