अंबेडकरनगर: कटेहरी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अमरनाथ पटेल का निधन, अखिलेश ने जताया शोक; बताया अपूरणीय क्षति
By tvlnews
May 29, 2022
अंबेडकरनगर: अंबेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के नेता अमरनाथ पटेल का निधन हो गया| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद अम्बेडकरनगर की कटेहरी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अमरनाथ पटेल के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,'' श्री पटेल के निधन से समाजवादी पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
