अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी की नेत्री रूबीना खानम ने कहा है कि,'' मुस्लिम समुदाय को छेड़ने की कोशिश न की जाए, अगर ऐसा हुआ तो हम महिलाएं मोर्चा संभालेंगी और तुम्हारे मंदिरों के आगे बैठकर अपने कुरान का पाठ करेंगी।'
रूबीना खानम ने कहा,''मैं यह बताना चाहूंगी कि मुस्लिम समुदाय को छेड़ने की कोशिश न की जाए, अगर ऐसा हुआ तो हम महिलाएं मोर्चा संभालेंगी और तुम्हारे मंदिरों के आगे बैठकर अपने कुरान का पाठ करेंगी|
इस मामले में अलीगढ़ के CO श्वेताभ पांडे ने कहा,''सोशल मीडिया पर एक महिला के द्वारा वीडियो जारी किया गया था। इसमें एक समुदाय विशेष के ख़िलाफ़ कुछ आपत्तिजनक बातों का जिक्र हुआ था। थाने में FIR दर्ज़ की गई है। मामले में जांच जारी है|