मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पूर्व IPS अधिकारी आरबी श्रीकुमार और एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ गिरफ़्तार: तीस्ता सीतलवाड़ ने गुजरात ATS पर लगाया 'मारपीट' का आरोप, दिखाएं हाथ पर चोट के निशान

अहमदाबाद: पूर्व IPS अधिकारी आरबी श्रीकुमार और एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है| आज दोनों लोगों को अहमदाबाद पुलिस कोर्ट में पेश करेगी| गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्…

पूर्व IPS अधिकारी आरबी श्रीकुमार और एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ गिरफ़्तार: तीस्ता सीतलवाड़ ने गुजरात ATS पर लगाया 'मारपीट' का आरोप, दिखाएं हाथ पर चोट के निशान
पूर्व IPS अधिकारी आरबी श्रीकुमार और एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ गिरफ़्तार: तीस्ता सीतलवाड़ ने गुजरात ATS पर लगाया 'मारपीट' का आरोप, दिखाएं हाथ पर चोट के निशान | फ़ोटो: TVL News

अहमदाबाद: पूर्व IPS अधिकारी आरबी श्रीकुमार और एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है| आज दोनों लोगों को अहमदाबाद पुलिस कोर्ट में पेश करेगी| गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में तीस्ता सीतलवाड़ का मेडिकल चेकअप कराया गया| अब तीस्ता सीतलवाड़ को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा|तीस्ता सीतलवाड़ ने गुजरात ATS पर मारपीट का आरोप लगाया है|



एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ ने कहा, "उन्होंने मेरा मेडिकल कर दिया है। मेरे हाथ पर एक बड़ी चोट है, एटीएस ने मेरे साथ यही किया है। वे मुझे मजिस्ट्रेट की अदालत में ले जा रहे हैं।"



तीस्ता सीतलवाड़ को मेडिकल चेकअप के लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल लाया  गयाथा| मेडिकल चेकअप के बाद जब वह मीडिया के सामने आईं तो उन्होंने कहा, 'मुझे दो लाइन बोलना है', लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया| तब तीस्ता ने अपना हाथ दिखाया, जिस पर 'चोट' के निशान था| उन्होंने हाथ दिखाते हुए कहा की 'यह एटीएस ने किया|



अहमदाबाद के DCP चैतन्य मंडलिक ने कहा,''धारा 468, 471, 194, 211 के तहत झूठे दस्तावेज, बनावटी रिकॉर्ड बनाना, पद का दुरुपयोग और प्रक्रिया में बाधा डालने के लिए पूर्व IPS अधिकारी आर.बी. श्रीकुमार को कल और तीस्ता सीतलवाड़ को आज गिरफ़्तार किया है। दोनों आरोपियों को दोपहर 3 बजे कोर्ट में पेश करेंगे|



उन्होंने कहा,'आरोपी जांच में हमारा साथ नहीं दे रहे हैं। हम 14 दिन की हिरासत की मांग करेंगे। तीस्ता सीतलवाड़ को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और वहां उसके सभी बयान दर्ज़ किए जाएंगे। हम विभिन्न स्रोतों से दस्तावेजों की व्यवस्था करवा रहे हैं|



बता दे कि,'' गुजरात एटीएस ने शनिवार को तीस्ता सीतलवाड़ को मुंबई से हिरासत में लिया था।  ATS टीम शनिवार दोपहर में सीतलवाड़ के मुंबई स्थित घर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन ले गई। वहां से गुजरात पुलिस का दस्ता उन्हें सड़क मार्ग से अहमदाबाद ले आया|



गौरतलब है कि,'' सीतलवाड़ के खिलाफ यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2002 के गुजरात दंगों के मामले में तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी और अन्य को एसआईटी द्वारा दी गई क्लीन चिट को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने के एक दिन बाद हुई है|



गुजरात पुलिस के मुताबिक,' एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ पर आरोप है कि, 2002 गुजरात दंगों के मामले में उनकी गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ने झूठे तथ्य और दस्तावेज गढ़ें है| खबरों के मुताबिक,''सीतलवाड़ पर गवाहों को प्रभावित करने और 2002 के गुजरात दंगों के मामलों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित एसआईटी के समक्ष की गई विभिन्न प्रस्तुतियों में गलत तथ्यों को पेश करने का आरोप है|



सीतलवाड़ के अलावा दो पूर्व भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों -आर बी श्रीकुमार और संजीव भट्ट को भी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था| दोनों पूर्व IPS अधिकारियों पर जालसाजी, आपराधिक साजिश, मारपीट के झूठे आरोप लगाकर कानूनी कार्यवाही को बाधित करने सहित अन्य आरोप लगाए गए|


https://www.thevirallines.net/india-news-sc-dismisses-zakia-jafris-plea-challenging-sits-clean-chit-to-then-cm-modi-in-2002-gujarat-riots-case



बता दे कि,''सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जकिया जाफरी की याचिका खारिज कर दी और नरेंद्र मोदी व अन्य को दी गई क्लीन चिट को बरकरार रखा| जकिया जाफरी के पति और कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी दंगों के दौरान मारे गए थे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।