गांधीनगर: भूपेंद्र पटेल गुजरात के अगले मुख्यमंत्री होंगे| भूपेंद्र पटेल को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। राज्य के अगले मुख्यमंत्री के लिए भूपेंद्र पटेल के नाम की घोषणा की गई। भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
विजय रुपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद रविवार को गुजरात बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी| केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और नरेंद्र सिंह तोमर बतौर पर्यवेक्षक गुजरात में मौजूद हैं|
नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायक दल की बैठक के बाद भूपेंद्र पटेल के नाम की घोषणा की| केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि,''भूपेंद्र पटेल को विधायक दल का नेता चुना गया|
भूपेंद्र पटेल को विधायक दल का नेता चुने जाने पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि,''सर्वसम्मति से चुनाव हुआ है, बहुत अच्छा निर्णय हुआ है|
भाजपा विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल को विधायक दल का नेता चुना गया। भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया से विधायक हैं| भूपेंद्र पटेल आनंदी बेन पटेल के समूह से संबंधित हैं|