मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रियंका गांधी का खैरागढ़ विधानसभा में रोड शो: हजारों की भीड़ उमड़ी...भीड़ देख गदगद हुई प्रियंका, लोगों ने लगाए कांग्रेस प्रत्याशी फौजी-फौजी' के नारे; देखें वीडियो

आगरा: आगरा में सभी नौ विधानसभा सीटों पर मतदान 10 फरवरी को होना है। मतदान से पहले जनसंपर्क का आज आखिरी दिन है। मंगलवार को कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी खेरागढ़ पहुंचीं। कांग्रेस नेता प…

प्रियंका गांधी का खैरागढ़ विधानसभा में रोड शो: हजारों की भीड़ उमड़ी...भीड़ देख गदगद हुई प्रियंका, लोगों ने लगाए कांग्रेस प्रत्याशी फौजी-फौजी' के नारे; देखें वीडियो
प्रियंका गांधी का खैरागढ़ विधानसभा में रोड शो: हजारों की भीड़ उमड़ी...भीड़ देख गदगद हुई प्रियंका, लोगों ने लगाए कांग्रेस प्रत्याशी फौजी-फौजी' के नारे; देखें वीडियो | फ़ोटो: TVL News

आगरा: आगरा में सभी नौ विधानसभा सीटों पर मतदान 10 फरवरी को होना है। मतदान से पहले जनसंपर्क का आज आखिरी दिन है। मंगलवार को कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी खेरागढ़ पहुंचीं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने खैरागढ़ विधानसभा में रोड शो  किया| रोड शो में हजारों की भीड़ उमड़ी। प्रियंका के साथ यहां लोग फौजी-फौजी नारे लगा रहे थे। दरअसल यहां से कांग्रेस उम्‍मीदवार रामनाथ सिकरवार हैं, जो फौज में थे।



सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी ने कहा,  खैरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री रामनाथ सिकरवार “फ़ौजी” के पक्ष में क्षेत्र का एक एक युवा आम जनता हुंकार कर रही है। यह आवाज विधानसभा पहुँचनी चाहिए। यह युवा की आवाज है। 



मंगलवार को खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रियंका गांधी वाड्रा निर्धारित समय से कुछ विलंब से लगभग 4.15 बजे पहुंचीं। वह मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद हेलीकाप्टर से खेरागढ़ मंडी आईं। वहां से उनका रोड शो शुरू हुआ। रोड शो से पहले ही इतनी भीड़ जमा हो चुकी थी कि पुलिस को खेरागढ़ मंडी के गेट बंद करने पड़े। लोग बाहर नारेबाजी कर रहे थे।



हेलीपैड से प्रियंका खुली जीप में सवार हुईं। उनके साथ खेरागढ़ से प्रत्‍याशी रामनाथ सिंह सिकरवार उर्फ फौजी थे। रोड शो के दौरान छतों पर लोग जमा थे और फूलों की वर्षा कर रहे थे। यहां लोग प्रियंका-प्रत्‍याशी के समर्थन में नारे लगा रहे थे।



प्रियंका गांधी युवाओं के साथ कभी ताली बजा रही थीं तो कभी हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं। रोड शो जैसे ही कागारौल चौराहे पर पहुंचा तो वहां पैर रखने को जगह नहीं मिल रही थीं। लोग भीड़ के धक्‍के के साथ आगे बढ़ते जा रहे थे।  



लोगों ने प्रियंका पर फूल भी बरसाए। प्रियंका ने सभी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की। करीब चार किमी लंबे रोड शो में भीड़ और प्रत्याशी का समर्थन देखकर प्रियंका भी गदगद हो गईं। उन्होंने भी लोगों के साथ फौजी-फौजी के नारे लगाए। 



UP कांग्रेस ट्वीट ने किया ,''खैरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री रामनाथ सिकरवार “फ़ौजी” के पक्ष में क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह। लोगों ने फौजी -फौजी के नारे लगाए...




शाम छह बजे थम गया प्रचार
प्रथम चरण के मतदान से पहले आठ फरवरी की शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। सभी प्रत्याशियों ने प्रचार के अंतिम पूरी ताकत झोंक दी। किसी ने रैली निकाली तो किसी ने घर-घर जाकर प्रचार किया। शाम छह के बाद प्रचार थम गया। अब चुनाव के लिए नौ फरवरी को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इस बार पोलिंग पार्टियों को अलग-अलग विधानसभा से रवाना किया जाएगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।