आगरा : आगरा जिले के थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी गजेंद्र उर्फ कल्लू के बेटे विवेक सिंह को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह मुरैना मध्य प्रदेश की सीमा में जाने की फिराक में खड़ा था। पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले आई, जिसे कानूनी कारवाई कर जेल भेज दिया। बाह में कस्बा क्षेत्र के थाना खेड़ा राठौर के अंतर्गत आने वाले चित्र पुरा गांव में बीते साल 16 दिसंबर कि सुबह खेत में पानी के पाइप बिछाने को लेकर दो पक्षों में गोली चल गई थी, जिसमें दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों के परिजनों की शिकायत पर खेड़ा राठौर पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला नामजद किया था। जिनमें पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को जेल भेज चुकी है| पुलिस ने अ अब एक और आरोपी विवेक सिंह गिरफ्तार कर लिया|
पुलिस के मुताबिक 16 दिसंबर 2021 को वादी रामू द्वारा थाना खेड़ा राठौर पर सूचना दी गयी थी कि सुबह मेरा भाई महेश अपने खेत पर गया था, जहाँ गांव के ही गजेन्द्र उर्फ कल्लू व घनश्याम ने महेश के खेत की मेड़ को काट दिया था। इस बात पर उनमें बहस हो गयी थी। इस बात को महेश ने घर पर बताया तो परिवारीजन समझाने जा रहे थे, तभी रास्ते में खेतों में घात लगाये बैठे गजेन्द्र, घनश्याम, देवी सिंह, शिवकुमार सहित 14 लोगों ने असलहों से गोलियां चला दी, जिससे महेश व दिनेश की मृत्यु हो गयी। इस सम्बन्ध में थाना खेड़ा राठौर पर विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया था।
दोहरे हत्याकांड में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19 दिसंबर 2021 को 03 अभियुक्तगण कल्यान सिंह उर्फ गजेन्द्र सिंह उर्फ कल्लू, शिवकुमार व अशोक, दिनांक 24 दिसंबर को 02 अभियुक्तगण देवी सिंह, एवरन सिंह, दिनांक 1 जनवरी 2022 को 02 अभियुक्तगण विजेन्द्र उर्फ विल्ला व अश्वनी को गिरफ्तार किया था एवं पुलिस टीम द्वारा दी जा रही लगातार दबिश के कारण 02 अभियुक्तगण विजय सिंह व घनश्याम द्वारा मा० न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया था।
दोहरे हत्याकांड में संलिप्त शेष अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आगरा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पूर्वी के नेतृत्व में, क्षेत्राधिकारी बाह के सफल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खेड़ा राठौर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इसी क्रम में दिनांक 6 मार्च को 2022 को थाना पुलिस टीम थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुरा गुमान सिंह पहुंचने पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि दोहरे हत्याकांड में वांछित अभियुक्त मध्यप्रदेश जाने की फिराक में थाना क्षेत्र में खड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम बताये स्थान पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा देखा गया कि अभियुक्त किसी वाहन के इन्तजार में खड़ा हुआ है। पुलिस टीम को देख अभियुक्त सकपका गया और पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा चारों ओर से घेरकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।