तिरुवनंतपुरम: केरल के मंत्री साजी चेरियन ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया| केरल के मंत्री साजी चेरियन अपनी संविधान विरोधी टिप्पणी के लिए विरोध का सामना कर रहे थे, इस बीच आज यानी बुधवार को उन्होंने इस्तीफे की घोषणा की|
साजी चेरियन ने कहा,''मैंने इस्तीफा दे दिया है और यह मेरा निजी फैसला है। मैंने कभी संविधान को बदनाम नहीं किया। भाषण का एक खास हिस्सा लिया गया और मीडिया ने इसे CPI (M) और LDF को कमजोर करने के लिए गढ़ा|
दरअसल, साजी चेरियन ने कहा था कि हर कोई कहता है कि यह एक अच्छा लिखित संविधान है, इस देश में सबसे महत्वपूर्ण है| लेकिन मैं कहूंगा, यह इस देश के लोगों को लूटने के लिए लिखा गया था| उन्होंने वही लिखा जो अंग्रेजों ने संविधान के रूप में तैयार किया था| यहां 75 साल से इसका पालन किया जा रहा है|