पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के तहत तेजस्वी यादव ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है | इस मौके पर तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी और पत्नी राजश्री भी मौजूद थीं| जब पत्रकारों ने इस पर प्रतिक्रिया मांगी तो पत्नी राजश्री ने कहा कि मैं सबको बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं| वहीं मां राबड़ी देवी ने कहा कि ये बिहार के लोगों के लिए बहुत अच्छा है|
शपथ ग्रहण के बाद DyCM तेजस्वी यादव के परिवार का रिएक्शन
तेजस्वी यादव नकी पत्नी राजश्री ने कहा, मैं सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं| शपथ ग्रहण समारोह के बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा,''बिहार की जनता के लिए बहुत अच्छा हुआ है। मैं जनता को धन्यवाद देती हूं। सब बहुत खुश हैं|
तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव ने कहा, ''हम सत्ता में काम करने आए हैं.''
गौरतलब है कि, नीतीश कुमार ने बुधवार दोपहर ,(10 अगस्त 2022 को) 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली| शपथ लेने के बाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘आज बिहार ने वो कर दिखाया जो देश को करना है। हम लोगों ने सदन से लेकर सड़क तक बेरोजगारी की लड़ाई लड़ी है।
तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री जी के निर्णय से हम लोगों को एक मौका मिला है की जनता और नौजवानों के दुख दर्द को दूर कर सकें| रोजगार को लेकर हमारी मुख्यमंत्री जी से बात हुई है और 1 महीने के अंदर बिहार में लोगों को ऐसी बंपर नौकरियां मिलेगी जो किसी और राज्य में नहीं हुआ होगा|