Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

महाराष्ट्र: कृषि कानूनों के खिलाफ नासिक से मार्च कर हजारों किसान मुंबई के आज़ाद मैदान पहुंचे ,सोमवार को शरद पवार भी होंगे शामिल

  • by: news desk
  • 24 January, 2021
महाराष्ट्र: कृषि कानूनों के खिलाफ नासिक से मार्च कर हजारों किसान मुंबई के आज़ाद मैदान पहुंचे ,सोमवार को शरद पवार भी होंगे शामिल

मुंबई:  कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है।केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन आज 61वां दिन है| इस बीच केंद्र के कृषि कानूनों (Farm Laws) के विरोध में महाराष्ट्र के किसान भी आगे आ गए हैं| 


 


महाराष्ट्र के 21 जिलों के हजारों किसान शनिवार को नासिक में इकट्ठा हुए और राजधानी मुंबई तक की 180 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए एक मार्च किया|  मुंबई के आज़ाद मैदान में नासिक के किसानों ने शिविर लगाया। उन्होंने दिल्ली की सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के समर्थन में नासिक से मुंबई तक मार्च किया।




महाराष्ट्र में अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) के बैनर तले किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में नासिक से मुंबई की ओर मार्च किया| नासिक और मुंबई के बीच कसारा घाट क्षेत्र की सड़क पर किसानों का जनसैलाब देखा जा सकता है| अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले विभिन्न छोटे-छोटे किसान सगठनों से जुड़े किसान एकत्र हुए| ये किसान  मंबई पहुंच गएं| वे सोमवार को आजाद मैदान में आयोजित रैली में हिस्सा लेंगे|राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सुप्रीमो शरद पवार के इस रैली में शामिल होने की संभावना है|



अखिल भारतीय किसान सभा A Navle ने बताया,''लगभग 15,000 किसान नासिक छोड़कर आज यहां पहुंचे। कल और लोग आएंगे और हम गवर्नर हाउस जाएंगे। शरद पवार जी ने कहा कि वह आएंगे। सीएम ठाकरे ने हमारा समर्थन किया है। महाराष्ट्र सरकार में पार्टियों का नेतृत्व कल आएगा|







आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन