Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

महंगाई की मार से टूट गए किसान, नौजवान और गरीब :अखिलेश यादव

  • by: news desk
  • 30 November, 2021
महंगाई की मार से टूट गए किसान, नौजवान और गरीब :अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने जनता को बुरी तरह निराश किया है। उसकी नीतियों और कार्यप्रणाली से उत्तर प्रदेश की जनता असंतुष्ट है। किसान, नौजवान, गरीब महंगाई की मार से टूट गए हैं। इसलिए जनता अब भाजपा से मुक्ति चाहती है। उसको भरोसा है कि समाजवादी सरकार बनने पर ही भला होगा।



अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता यह भी जानती है कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस करने के साथ नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार और काम धंधा भी चौपट कर दिया हैं। विकास अवरुद्ध है। समाजवादी सरकार के कामों को ही वह अपना बताकर अपनी अकर्मण्यता पर पर्दा डाल रही है। जब उसकी सत्ता  से रवानगी के चंद दिन रह गए हैं लोगों को बहकाने के लिए भाजपा सरकार लोकार्पण और शिलान्यास का नाटक करने लगी है।



यादव ने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा ने अब तक एक ही काम किया है वह है समाजवादी पार्टी के विरूद्ध साजिशें रचना। भाजपा का काम झूठे आरोपों का प्रचार-प्रसार करना भी है। राजनीति को अभद्र भाषा और असंगत कार्य व्यवहार से भाजपा ने बुरी तरह प्रदूषित किया है। भाजपा को लोकलाज के विरूद्ध आचरण करने में जरा भी संकोच नहीं।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि उसके राज में अन्नदाता किसान और देश के भविष्य नौजवान दोनों की घोर उपेक्षा हुई है। अपने जीवन-मरण की लड़ाई लड़ रहे किसानों को भाजपा ने लांछित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज भी किसानों की आवाज नहीं सुनी गई है। नौजवान बेरोजगारी के शिकार है। प्रदेश में तमाम होहल्ले के बावजूद बाहर से निवेश नहीं आया जिसकी वजह से रोटी-रोजगार के साधन नहीं बन पाए। नौकरियां मिलने के बजाय छूट रही हैं। जनसामान्य के साथ बढ़ते अन्यायों के कारण हर तरफ आक्रोश है। जनता ने अब तय कर लिया है कि वह सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी और भाजपा को किसी भी कीमत पर सत्ता में नहीं आने देगी।

                                                 

आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन