नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने LNJP अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा,"दिल्ली में तेज़ी से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हमें वैक्सीनेशन तेज करने की जरूरत है, दिल्ली में ये चौथी वेव आई है, इससे पहले नवंबर में लास्ट वेव आई थी इसलिए हम उस स्तर की तैयारी कर रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली में 7-10 दिन की वैक्सीन बची हुई है। अगर हमें समुचित संख्या में डोज उपलब्ध कर दी जाए, आयु सीमा हटा दी जाए और बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की इजाजत दे दी जाए तो हम 2-3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर सकते हैं|
वहीं जब केजरीवाल से बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते लॉकडाउन की संभावना को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि कुछ नई पाबंदियां जल्द ही लगाई जाएंगी।