Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

केजरीवाल की पत्नी सुनीता कोरोना वायरस से संक्रमित, CM ने खुद को किया आइसोलेट

  • by: news desk
  • 20 April, 2021
केजरीवाल की पत्नी सुनीता कोरोना वायरस से संक्रमित, CM ने खुद को किया आइसोलेट

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमणतेजी से फैल रहा है| न सिर्फ आम जनता बल्कि नेता भी बड़ी संख्या में इसकी चपेट में आ रहे हैं| अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी करोना वायरस पॉजिटिव पाई गई है|




दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उनकी पत्नी होम आइसोलेशन में हैं।





आपको बता दें कि,''राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना का संक्रमण फैलता जा रहा है और अब हर दिन रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं|कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के कारण अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की भी किल्लत हो गई है| दिल्ली सरकार कोरोना मरीजों के लिए तेजी से अस्थाई अस्पताल बना रही है और बेड्स की संख्या बढ़ाने में जुट गई है|




कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 7 दिनों के लिए दिल्ली में लॉकडाउन लगा दिया है|यह लॉकडाउन 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा|| मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि,'' यह लॉकडाउन बड़ी त्रासदी से बचने के लिए लगाया गया है| उन्होंने कहा कि जब कोई रास्ता नहीं बचा था, तब लॉकडाउन का फैसला लिया गया है|  केजरीवाल ने कहा,''दिल्ली के अस्पतालों में बेड की भारी कमी हो रही है। ICU बेड लगभग खत्म हो रहे हैं। 100 से भी कम ICU बेड बचे हैं। दवाईयों की कमी हो रही है|







आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन