Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

बस्ती: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 'पलटी' श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे

  • by: news desk
  • 11 August, 2022
बस्ती: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 'पलटी' श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी| जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा स्थित हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अयोध्या से सावन का मेला तथा दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पर पलट गई। हादसे में करीब 2 दर्जन श्रद्धालु घायल हैं। जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में कई महिलाएं शामिल है| 



ट्रैक्टर-ट्राली में लगभग 40-45 लोग थे सवार | सभी श्रद्धालु महाराजगंज जिले के फरेंदा के रहने बताये जा रहे है| जो अयोध्या से सावन का मेला देख कर लौट रहे थे। 



स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्राली को किसी अज्ञात बस ने ठोकर मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर वह बीच सड़क पर ही पलट गई| एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती गया जहां पर उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। वहीं घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें जिला चिकित्सालय बस्ती के लिए रेफर किया जा रहा है।  ये सभी घायल फरेंदा, महाराजगंज जिले के रहने वाले थे। 




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन