Time:
Login Register

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : युवक ने छात्रा पर बनाया शारीरिक संबंध दबाव, मामला दर्ज

By tvlnews February 8, 2025
उत्तर प्रदेश न्यूज़ : युवक ने छात्रा पर बनाया शारीरिक संबंध दबाव, मामला दर्ज


भदोही जिले में पुलिस ने कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का कथित तौर पर दबाव डालने और उसे परेशान करने के लिए एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।


भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपित अंकित विश्वकर्मा के खिलाफ जिले के कोइरौना थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


अधिकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय छात्रा ने बताया कि आरोपित अंकित ने शुरुआत में उससे दोस्ती की


लेकिन उसके अनुचित व्यवहार के कारण उसने आरोपित से दूरी बना ली, जिससे वह नाराज हो गया।


पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसका पीछा करता था और अश्लील बातें करते हुए यौन संबंध बनाने का दबाव डालता था।


मांगलिक ने बताया कि युवती की जहां भी शादी तय होती थी, आरोपी पीड़िता के कुछ वीडियो उसके होने वाली ससुराल में भेज देता था, जिससे शादी टूट जाती थी।



You May Also Like