Time:
Login Register

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को 'CM बाल सेवा योजना' के तहत 4,000 रु. मिलेंगे: गोरखपुर में योगी ने किया ऐलान

By tvlnews July 14, 2021
कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को 'CM बाल सेवा योजना' के तहत 4,000 रु. मिलेंगे:  गोरखपुर में योगी ने किया ऐलान

गोरखपुर: गोरखपुर में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,'',विकास के लिए पैसे की कमी नहीं है बल्कि विकास के लिए उपलब्ध धन राशि का सदुपयोग हो यह ज़रूरी है। विकास ही लोगों के जीवन में परिवर्तन ला सकता है। विकास की कई योजनाएं तैयार हो रही हैं| 




CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''कोरोना के कारण जिन महिलाओं को नुक़सान हुआ उनके लिए सरकार योजना बनाएगी। इसके लिए हम एक कैंप लगाकर उन महिलाओं के लिए पेंशन के फॉर्म भरेंगे और उन्हें पेंशन उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ उन महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुसार काम देंगे|




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,'',''कोरोना के कारण जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया है, ऐसे बच्चों के या उनके कानूनी अभिभावक के बैंक खाते में 'मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' के तहत जल्द ही ₹4,000 दिए जाएंगे|











You May Also Like