Time:
Login Register

मऊ में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत: दो की मौत, करीब 20 लोग घायल; अंतिम संस्कार से लौट रही थी पिकअप

By tvlnews February 16, 2023
मऊ में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत: दो की मौत, करीब 20 लोग घायल; अंतिम संस्कार से लौट रही थी पिकअप

मऊ: मऊ के थाना दोहरीघाट क्षेत्र में दोहरीघाट-आजमगढ़ रोड पर अंतिम संस्कार से लौट रही पिकअप वैन और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गयी। हादसे में दो की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल गए हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर कर दिया गया।



जनपद आजमगढ़ के महराजगंज के अजीयावानी गांव से शव लेकर मऊ के मुक्तिधाम दोहरीघाट पर अंतिम संस्कार कर गुरुवार देर शाम 7 बजे पिकअप से घर जा रहे थे। रात करीब 8 बजे नई बाजार के पास आजमगढ़ की ओर से आ रही स्कॉर्पियो से आमने सामने भिड़ंत हो गयी।



हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 18-20 घायल हो गये। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ से गंभीर रूप से घायलों को बीएचयू रेफर कर दिया गया।



मऊ सिटी के CO धनंजय कुमार मिश्रा ने बताया,''आज शाम करीब 6 बजे दोहरी घाट पर एक पिकअप वैन और गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में 19 लोग घायल हो गए थे। उसमें अधिक घायल 4 लोग यहां लाए गए जिसमें 2 की मृत्यु हो गई और 2 का इलाज चल रहा है। अन्य घायलों का इलाज आजमगढ़ में चल रहा है|







You May Also Like