Time:
Login Register

प्रियंका गांधी का महाराजगंज में रोड शो: रोड शो में उमड़े समर्थक...लगे नारे, कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट देने की अपील

By tvlnews March 1, 2022
 प्रियंका गांधी का महाराजगंज में रोड शो:  रोड शो में उमड़े समर्थक...लगे नारे, कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट देने की अपील

महाराजगंज:  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने महाराजगंज में रोड शो किया|  प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के पक्ष में फरेंदा विधानसभा में रोड शो किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उनके साथ चल रहे थे। प्रियंका गांधी लोगों पर फूल बरसाते हुए जा रही थीं। जगह-जगह जन समुदाय से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही थीं। प्रियंका गांधी के साथ फरेंदा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी सहित तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।



कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का हेलीकॉप्टर जयपुरिया इंटर कालेज के मैदान में उतरा था। वहीं से चारपहिया वाहन पर सवार होकर प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ।फरेंदा कस्बे में करीब तीन किलोमीटर तक रोड शो चला। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उनका अभिवादन किये। इस दौरान प्रियंका गांधी लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करती दिखीं।





You May Also Like