Time:
Login Register

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 'हार्ट अटैक' से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन, राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

By tvlnews January 14, 2023
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 'हार्ट अटैक' से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन, राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

जालंधर:  पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज निधन हो गया है| कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पैदल चलने के दौरान बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। इसके तुरंत बाद उनका निधन हो गया। इस बड़ी घटना के बाद भारत जोड़ो यात्रा बीच रास्ते में ही रोक दी गई। कांग्रेस की पदयात्रा का पंजाब चरण बुधवार को लुधियाना के लाडोवाल से शुरू हुआ था| यात्रा को सुबह 10 बजे  जालंधर के गोराया में पहुंचना था|



कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे| जालंधर के गोराया पहुंचने से पहले अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और उनकी धड़कन तेज हो गई|  वह गिर पड़े। चौधरी की हालत बिगड़ते ही राहुल गांधी ने 'यात्रा' को रोक दिया और उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संतोख सिंह चौधरी को श्रद्धाजलि दी और संतोख सिंह चौधरी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। कांग्रेस ने ट्वीट किया,''श्री Rahul Gandhi जी ने कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेता, लोकसभा सांसद संतोख चौधरी जी की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढाढस बंधाया। कांग्रेस परिवार हमेशा संतोख जी के परिजनों के साथ खड़ा रहेगा:कांग्रेस



कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ",श्री संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया| शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।



कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने  शोक जताया और कहा कि उनका निधन "पार्टी और संगठन के लिए एक बड़ा झटका" है।



यात्रा स्थगित

आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यात्रा को रोक दिया गया है| भारत जोड़ो यात्रा को आज के लिए स्थगित कर दिया गया है| 



यह था राहुल गांधी की यात्रा का शेड्यूल

राहुल गांधी की यात्रा आज सुबह 7 बजे लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी| यात्रा को सुबह 10 बजे  जालंधर के गोराया में पहुंचना था, जहां लंच के लिए यात्रा में विराम होता| उसके बाद शाम तीन बजे यात्रा को फिर से शुरू होती और शाम छह बजे  फगवाड़ा के बस स्टेशन के पास रुकती. आज यात्रा का रात्रि विश्राम कपूरथला में कोनिका रिसोर्ट के पास मेहत गांव में था|



अंतिम संस्कार होने के बाद शुरू होगी यात्रा

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने कहा, ",अभी के लिए (भारत जोड़ो) यात्रा रोक दी गई है। मेरी अभी राहुल गांधी और उनकी टीम से बात नहीं हुई है लेकिन मेरे अनुसार यह यात्रा कल अंतिम संस्कार होने के बाद शुरू होगी|



पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने कहा, "उनका (कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का) अंतिम संस्कार कल उनके गांव में होगा। राहुल गांधी को जैसे ही पता चला उन्होंने यात्रा बंद की और जहां उनको दोपहर में रुकना था वे वहां चले गए थे। यह दुखद घटना है और उनके परिवार के साथ सहानुभूति है|



प्रधानमंत्री ने संतोख सिंह चौधरी के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संतोख सिंह चौधरी के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा, "सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्हें पंजाब के लोगों की सेवा करने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।"



लोकसभा अध्यक्ष और खड़गे ने चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, "हमारे सांसद, श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ| उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए एक बड़ा झटका है| दुख की इस घड़ी में, मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के साथ है| भगवान उनकी आत्मा को शांति दे"



कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, '76 साल के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया| हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं| कार्यक्रम में कुछ बदलाव होंगे| यात्रा के बारे में जानकारी शीघ्र ही साझा की जाएगी|'



सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे: लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट किया, "जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।


चौधरी जी के आकस्मिक निधन की खबर कांग्रेस परिवार के लिए बेहद पीड़ादायी: कांग्रेस

कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, "जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी जी के आकस्मिक निधन की खबर कांग्रेस परिवार के लिए बेहद पीड़ादायी है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इस मुश्किल घड़??? में कांग्रेस परिवार के हर सदस्य की भावनाएं संतोख जी के परिजनों और समर्थकों के साथ है।


भगवंत मान और अमरिंदर सिंह ने संतोख सिंह चौधरी के निधन पर दुख जताया

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर दुख जताया है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें|



पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर लिखा, "आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें|





You May Also Like