Time:
Login Register

हर गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना': गाज़ियाबाद में राहुल गांधी

By tvlnews April 17, 2024
हर गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना': गाज़ियाबाद में राहुल गांधी

गाज़ियाबाद: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस की| 



राहुल गांधी ने कहा कि,'' हम देश में हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए देंगे। किसान सही MSP और कर्ज माफी की मांग कर रहा है, इसलिए हम MSP की कानूनी गारंटी देंगे। इसी कड़ी में हम किसानों के कर्ज भी माफ करेंगे।




गरीबी को एक झटके में नहीं मिटाया जा सकता है, लेकिन उसे गहरी चोट पहुंचाई जा सकती है।  देश में गरीबी का एक बड़ा कारण है कि नरेंद्र मोदी जी ने देश का पूरा धन कुछ चुनिंदा लोगों को दे दिया है। इसलिए हम जातिगत जनगणना, गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए, युवाओं को अप्रेंटिसशिप जैसे क्रांतिकारी काम करने जा रहे हैं। 





  

You May Also Like