Time:
Login Register

हरिद्वार के कुंभ मेले में 24 और साधु हुए कोरोना पॉजिटिव

By tvlnews April 16, 2021
हरिद्वार के कुंभ मेले में 24 और साधु हुए कोरोना पॉजिटिव

हरिद्वार: उत्तराखंड में चल रहे हरिद्वार कुंभ मेले में कोरोना से कोहराम मच गया है। उत्तराखंड के हरिद्वार में हो रहे महाकुंभ मेले में हिस्सा लेने आए 24 और साधु कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं| उत्‍तराखंड  के हरिद्वार में चल रहे कुंभ के बीच अभी तक 54 साधु कोरोना पॉजिटिव निकले हैं| 



हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारीडॉ एस.के. झा ने यह जानकरी दी है|  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. झा ने बताया,'''आज कुंभ मेले में भाग लेने वाले 24 संतों को COVID19 पॉजिटिव पाया गया है| अब तक 54 संतों को पॉजिटिव पाया गया है|




मेडिकल टीम अखाड़ों में जा रही हैं और साधुओं के लगातार RT-PCR टेस्ट किए जा रहे हैं। टेस्टिंग को 17 अप्रैल से और तेज़ किया जाएगा|कोरोना के गंभीर मरीजों को ऋषिकेश एम्स भेजा जा रहा है। बाहर से आने वालों को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। इसके अलावा हरिद्वार से संबंधित लोगों को घर से बाहर पहुंचाया जाता है।" 

You May Also Like