Time:
Login Register

गोरखपुर: पीड़ित का 3 लाख रुपए कराया वापस

By tvlnews June 1, 2022
गोरखपुर: पीड़ित का 3 लाख रुपए कराया वापस

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना अंतर्गत पोस्ट मिठाबेल के पाड़र गांव निवासी मनोज कुमार पटेल पुत्र राम अशोक सिंह के खाते से 3,00,049/-रू0 आनलाइन धोखाधड़ी से निकासी कर ली गयी, जिस पर साइबर क्राइम थाना गोरखपुर रेंज की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराया गया।



पुलिस  ने बताया कि,''झंगहा थाना क्षेत्र के पाड़र गांव निवासी मनोज कुमार पटेल पुत्र राम अशोक सिंह ने दिनांक 02.05.2022 को शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जिसमें उनके खाते से 300049/- रू0 आनलाइन धोखाधड़ी से धन निकासी कर ली गयी, जिसपर साइबर क्राइम थाना गोरखपुर रेंज की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आनलाइन धोखाधड़ी से निकाली गयी कुल धनराशि में से 300049/- रू0 पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। 



आवेदक मनोज कुमार पटेल द्वारा थाना कार्यालय उपस्थित आकर पुलिस उच्चाधिकारी व साइबर अपराध थाना टीम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद पत्र दिया।



You May Also Like