Time:
Login Register

गोंडा न्यूज़ : बच्चों के विवाद में युवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या

By tvlnews February 8, 2025
गोंडा न्यूज़ : बच्चों के विवाद में युवक की पीट-पीटकर  कर दी हत्या


कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम हीरापुर कमियार में बच्चों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर शनिवार को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। इस तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।


घटना शनिवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास की है। हीरापुर कमियार के मजरा गोड़ियनपुरवा में गांव के बच्चे आपस में खेल रहे थे। खेल-खेल में बाप बोलने को लेकर बच्चों में विवाद होने लगा।


विवाद की जानकारी होने पर बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए और बच्चों को शांत करने के बजाय वे भी आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी को लेकर शनिवार को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।


ग्रामीणों ने दिलीप को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति हो गई। तनाव को देखते हुए गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनाती कर दी गई है।






You May Also Like