Time:
Login Register

गोंडा: टावर से लटकता मिला युवती का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

By tvlnews September 13, 2020
गोंडा: टावर से लटकता मिला युवती का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गोंडा:  यूपी के गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भगहर बुलन्द के पीडिहिया गांव में एक कार्यक्रम के दौरान गायब हुई युवती का शव सुबह गांव से थोड़ी दूर एक विद्युत टावर में फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों व भतीजी ने गांव के एक युवक के साथ जाने और हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवती ने आत्महत्या किया है, परिजनों ने एक युवक पर आरोप लगाया है मुकदमा दर्ज के कार्यवाई की जा रही है।




कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भगहर बुलन्द मौजा पीडिहिया निवासी जुगला शरण दुबे की पुत्री 20 वर्षीय सरिता की लाश गांव के  बाहर माता दीन सम्मय माई थान के निकट एक बिजली के लगे टावर से लटकती हुई पाई गई। इस पर परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना कोतवाली देहात की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर के पोस्ट मार्टम को भेजा है। मृतका के पिता जुगला शरण दूबे ने हत्या करने का आरोप कुछ लोगो के ऊपर  लगाया है। 




उन्होंने बताया कि शुक्रवार के दिन उन के यहाँ श्राद का कार्यक्रम था घर पर रिस्तेदार आये हुए थे। देर रात्रि तक कार्यक्रम चला, रात्रि करीब 10 बजे के आस पास मृतका सरिता और उस की 6 वर्षीय भतीजी लक्ष्मी बर्तन की सफाई  कर रही थी। सफाई करने के बाद दोनो शौच के लिए जा रही थी। उसी दौरान गांव का ही एक युवक मृतका सरिता का हाथ पकड़ कर खीच ले गया। भतीजा लक्ष्मी को उस ने मारने पीटने की धमकी दी। लक्ष्मी घर पर भाग आई। थोड़ी देर के बाद जब लक्ष्मी की मां सुषमा ने पूछा कि सरिता कहा है, तो लक्ष्मी ने सारी बात घर पर बताई इस पर घर वालो ने उस की खोजबीन शुरू कर दिया। इस के बाद भी कही पता नही चल सका। 




घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को भी दी। पुलिस भी मौके पर पहुची और खोज बीन करने लगी।  शनिवार की सुबह कुछ लोग शौच के लिए जा रहे थे। तभी देखा कि एक लड़की की लाश टावर में रस्सी से लटक रही है। इस पर गांव के तमाम लोगो की भीड़ इक्कट्ठा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम को भेजा दिया है।




वहीं इस पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है।








रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


You May Also Like