गोंडा न्यूज़ : नहर पटरी पर युवक का अधजला मिला शव
By tvlnews
February 8, 2025
गोंडा जिले में नहर की पटरी के किनारे झाड़ियां में एक 25 वर्षीय युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
कौड़िया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत छितौनी के बन बाबा पुरवा के पास शुक्रवार को एक युवक का अधजला शव मिला है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की हत्या कर शव को नहर पटरी के किनारे फेंक कर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई
ताकि युवक की पहचान ना हो सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
क्षेत्राधिकारी करनैलगंज सौरभ वर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना कौड़िया अरविंद कुमार सिंह, इटियाथोक के शेष मणि पांडेय व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया।
