चंदौली न्यूज़ - तेज रफ्तार आलू लदी अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर
By tvlnews
April 20, 2025
चंदौली- तेज रफ्तार आलू लदी अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, पिकअप छोड़कर मौके से चालक हुआ फरार,ऑटो में सवार एक बालक की मौत, तीन घायल, कानपुर से आ रही बड़ी बहन को डीडीयू जंक्शन से ऑटो में बैठाकर मृतक राजन गुप्ता 14 वर्ष अपने भाई के साथ गांव आ रहे थे,शहाबगंज थाना क्षेत्र के अमाव के रहने वाला था मृतक, आज मृतक के घर में दादी की थी तेरहवीं संस्कार, 13 दिन पूर्व दादी की हुई थी मौत, अब पोते की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, बबुरी थाना क्षेत्र के दूदे छलका समीप हुई घटना।
