बस्ती: युवक के अपहरण की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस, वादी समेत दो अरेस्ट
By tvlnews
July 31, 2024
बस्ती: अपने भाई के अपहरण की फर्जी सूचना देने के आरोप में बस्ती जिले की दुबौलिया पुलिस ने वादी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वादी ने अपने सगे भाई के अपहरण की झूठी सूचना दी थी|
युवक ने पुलिस को अपने सगे भाई के अपहरण की सूचना दी। युवक के अपहरण की सूचना पर थाना दुबौलिया में खलबली मच गई। लेकिन पुलिस जांच के बाद पता चला कि यह सूचना तो झूठी है। पुलिस ने अपहरण की सूचना देने वाले युवक और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया।
