Time:
Login Register

बस्ती: काफिले को रोककर सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस पर लाठीचार्ज कर अपहरण करने का लगाया आरोप

By tvlnews July 7, 2021
बस्ती: काफिले को रोककर सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस पर लाठीचार्ज कर अपहरण करने का लगाया आरोप

बस्ती: समाजवादी पार्टी बस्ती के जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव को नगर थाने के पास पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है| ब्लॉक प्रमुख में चुनाव दबाव बनाने को लेकर हुई सपा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी। सपा कंडीडेट के लिए पर्चा खरीदने साथ जा रहे थे जिला अध्यक्ष सपा



बस्ती जिले के नगर थाना के बेलाडी ओवर ब्रिज के पास काफिले को पुलिस ने रोककर किया गिरफ्तार। सपा जिला अध्यक्ष को जबरन गाड़ी में लेकर गयीं पुलिस। बहादुरपुर ब्लॉक का प्रमुख बनने के लिए सपा और बीजेपी आमने सामने।



महेंद्र नाथ यादव ने कहा,''सभी समाजवादी साथियों हमको नगर थाने के पास काफिले पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है और मेरा अपहरण करके न जाने कहां ले जा रही हैं पुलिस|



समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है,''आप लोग जल्द से जल्द जिला मुख्यालय पर पहुंचे, और इस तानाशाह पुलिस प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद करें।।



समाजवादी पार्टी बस्ती ने कहा,'' कलवारी थाने के आस-पास से उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस जबरन अपहरण कर लिया| अभी तक उनका पता नहीं है | 








    



You May Also Like