Time:
Login Register

पंचराम मौर्य हत्याकांड का खुलासा: जमीन बेचने से नाराज बेटों ने ही ईंट और गमले से पीट पीटकर पिता को मार डाला था, दो गिरफ्तार

By tvlnews July 6, 2021
पंचराम मौर्य हत्याकांड का खुलासा: जमीन बेचने से नाराज बेटों ने ही ईंट और गमले से पीट पीटकर पिता को मार डाला था, दो गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के इमिलिया तिराहा निवासी पंचराम मौर्य की हत्या के मामले की पुलिस ने खुलासा कर दिया है| बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमा में पंचराम मौर्य हत्याकांड का खुलासा कर घटना में शामिल दोनों आरोपी बेटों को गौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|



पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि ,''पुलिस बल द्वारा थाना गौर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम आमा में घटित पंचराम मौर्य हत्याकाण्ड का सफल अनावरण करते हुए आज (दिनांक 06.07.2021 को) समय करीब 11:00 बजे गटरा पुल के पास से घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय बस्ती रवाना किया गया |



निशानदेही पर रक्तरंजित ईट (आलाकत्ल), गमले मले का रक्तरंजित टुकड़ा (आलाकत्ल),एक रक्तरंजित पर्दा कपड़े का और एक अदद रक्त रंजित रुमाल और एक रक्त रंजित सफेद कपड़ा और दो शर्ट के बटन बरामद किये गए है|




थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आमा निवासी 65 वर्षीय पंचराम मौर्य की दो जुलाई को ईंट और गमले से वार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे संपत्ति विवाद का मामला है।  पंचराम मौर्य का अपने बेटों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संपत्ति का लंबे समय से विवाद चल रहा था। 



पंचराम मौर्य बभनान चीनी मिल में तौल लिपिक के पद से बीस वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके थे।। उनकी पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है। पंचराम के दो बेटे शैलेंद्र और अरविंद के अलावा तीन बेटियां है। सभी संतानों की शादी हो चुकी है।बड़ा बेटा शैलेंद्र गुजरात में रहकर काम करता था। छोटा बेटा अरविंद शहर स्थित आवास विकास कालोनी में रहता था।पंचराम मौर्य की पत्नी पूर्व में ही स्वर्गवास हो चुका है, वह अकेले ही रहते थे|




पंचराम के पास खेत और मकान मिलाकर करोड़ों की संपत्ति है। पंचराम का इमिलिया तिराहे पर आलीशान मकान है। घर से सटे कई बीघा खेतिहर भूमि है।  पंचराम मौर्य का बड़ा बेटा शैलेंद्र मौर्य गुजरात में रहकर काम करता था। घटना से वह दो दिन पूर्व गुजरात से लौटा था। छोटा बेटा अरविद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बस्ती शहर स्थित आवास विकास कालोनी में रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि माह भर पूर्व पंचराम ने एक व्यक्ति को कुछ भूमि बेची थी। इसी बात को लेकर बेटों से काफी विवाद हुआ था। 



छोटा बेटा अरविद अक्सर यहां आता था। शुरुआती पूछताछ में दोनों भाइयों ने कई बिदुओं पर अलग-अलग जानकारी दी। पुलिस इस पर गंभीर है। शव के पास संघर्ष के निशान मिले थे। मतलब मौत से पहले उन्होंने हत्यारों बेटों से खुद को बचाने का प्रयास किया था। इस दौरान दो शर्ट के बटन टूट गए होगें|




You May Also Like