Time:
Login Register

Basti News: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस से उबाल, श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल में बंद रहा ओपीडी, कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध | चिलमा बाजार में युवाओं ने निकला कैंडल मार्च

By tvlnews August 18, 2024
Basti News: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस से उबाल, श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल में बंद रहा ओपीडी, कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध  | चिलमा बाजार में युवाओं ने निकला कैंडल मार्च

बस्ती:  कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों में उबाल है| शनिवार को श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल, बस्ती में कोलकाता में प्रशिक्षु चिकित्सक की बलात्कार के बाद हत्या के विरोध में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। मांग किया कि प्रशिक्षु चिकित्सक पर जुल्म ढाकर हत्या करने के आरोपियों को कड़ी सजा दिलायी जाय। इसके साथ ही प्रशिक्षु चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाय। ट्रेनी डाक्टर इस घटना के बाद खुद को असुरक्षित महसूस करने के साथ ही आक्रोशित है। श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल की ओ.पी.डी. शनिवार को बंद रही। डा. पी.पी. मिश्र ने बताया कि आकस्मिक सेवाओं को जारी रखा गया।


प्रशिक्षु चिकित्सक की  बलात्कार के बाद हत्या के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से हास्पिटल के जनरल मैनेजर वी.के. अय्यर, डा. असरार, डा. अमित नायक, डा. सोमा सा गुप्ता, डा. मो0 दाउद अख्तर, डा. अजीज आलम, डा. दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, डा. काजी, डा. अवधेश कुमार उपाध्याय के साथ राम धीरज चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, दुर्गेश      चौधरी, मनोज चौधरी, स्वास्थ्यकर्मी सुषमा सिंह, शशि मिश्र, प्रिया चौधरी, शिखा चौधरी, कविता गुप्ता, मनोरमा, अनीता चौधरी, नन्दनी चौधरी, गुन्जन मिश्र, सुनील कुमार, जितेन्द्र, जमील अहमद के साथ ही अनेक फार्मासिस्ट  शामिल रहे।



चिलमा बाजार में युवाओं ने निकला कैंडल मार्च

दुबौलिया थाना क्षेत के चिलमा बाजार में युवा नेता नारायण मिश्र के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी एवं हत्या के आक्रोश में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान  जिला पंचायत सदस्य बलवंत कुमार, शुभम चतुर्वेदी,अमरेंद्र चौधरी, कमलेश चौधरी, प्रिंस अग्रहरि, वीरेंद्र चौहान, रोहित चौहान, सुनील चौधरी, रामबेज मौर्य, दुर्गा अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।।





 एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे शहर की सड़कों पर मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने कैंडल मार्च निकाला। शहर के दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने यह क









You May Also Like