Time:
Login Register

बस्ती में कोरोना पॉजिटिव के 100 नए मरीज पाए गए , 2 मरीजों की हुईं मौत

By tvlnews April 16, 2021
बस्ती में कोरोना पॉजिटिव के 100 नए मरीज पाए गए , 2 मरीजों की हुईं मौत

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोरोना वायरस अब बेकाबू हो चुका है। बस्ती जिले में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना पॉजिटिव के 100 नए मरीज पाए गए हैं और 2 मौत हुईं| जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 102 हो चुकी है|



उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक,बस्ती जिले मेंशुक्रवार को 100 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए और 2 मौत हुईं| 5 हज़ार 4 सौ 27 लोग कोरोना ठीक होकर जा चुके है घर।




बता दें कि,''बस्ती जिले में कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमित केस के मद्देनजर गुरुवार रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू लगाया गया है|कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गुरुवार को प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू का ऐलान किया तो लोगों को समझ में आने लगा कि संक्रमण अब बस्ती में भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। 



शुक्रवार को सुबह छह बजे कर्फ्यू का समय खत्म होने के बाद भी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर आवाजाही रोज की अपेक्षा बेहद कम रही। दुकानों पर भीड़ रोज की आधी ही रही।

You May Also Like