Time:
Login Register

Basti news: बस्ती में नकली फैक्ट्री पर पुलिस, प्रशासन की छापेमारी

By tvlnews January 16, 2025
Basti news: बस्ती में नकली फैक्ट्री पर पुलिस, प्रशासन की छापेमारी

बस्ती में एक बड़ी ??बर सामने आई है, जहां पुलिस, प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री BS 6 गाड़ियों में प्रयोग किया जाने वाला नकली फ्लूइड बनाने के कारोबार में लगी हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक यह तीन महीने से संचालित हो रही थी।


जिला कृषि अधिकारी बाबू राम मौर्य, नायब तहसीलदार कमलेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज उपेंद्र कुमार मिश्र की संयुक्त टीम ने छापेमारी की और नकली फैक्ट्री को पकड़ लिया। लेकिन फैक्ट्री के संचालक मौके से फरार हो गए।


मकान मालिक और अन्य लोगों ने एग्रीमेंट पत्रावली दिखाकर अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश की। लेकिन जांच में पता चला कि यह नकली फैक्ट्री तीन महीने से संचालित हो रही थी और जिम्मेदारों को इसकी खबर नहीं लगी थी। यह नकली फैक्ट्री कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम में NH 27 के किनारे संचालित हो रही थी।

You May Also Like