Time:
Login Register

भारत और पाकिस्तान का बंटवारा 'जिन्ना' की वजह से नहीं....हिंदू महासभा ने की थी दो राष्ट्रों की मांग: स्वामी प्रसाद मौर्य

By tvlnews October 16, 2023
भारत और पाकिस्तान का बंटवारा 'जिन्ना' की वजह से नहीं....हिंदू महासभा ने की थी दो राष्ट्रों की मांग: स्वामी प्रसाद मौर्य

बांदा (यूपी): समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "भारतीय संविधान कहता है कि धर्म, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है... अगर कोई हिंदू राष्ट्र की बात करता है, तो दूसरे धर्म के लोग क्यों नहीं कर सकते? हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले लोग देश के दुश्मन हैं। ''



स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "हिंदू महासभा ने बहुत समय पहले हिंदू राष्ट्र की बात की थी जिसके परिणामस्वरूप भारत और पाकिस्तान बना। भारत और पाकिस्तान का बंटवारा जिन्ना की वजह से नहीं हुआ था, उनका बंटवारा इसलिए हुआ था क्योंकि हिंदू महासभा ने दो राष्ट्रों की मांग की थी।''

You May Also Like