Time:
Login Register

बहराइच न्यूज़ : 'नो हेलमेट नो फ्यूल' नियम को बंद करे जिला प्रशासन, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

By tvlnews January 29, 2025
बहराइच  न्यूज़ : 'नो हेलमेट नो फ्यूल' नियम को बंद करे जिला प्रशासन, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

'नो हेलमेट नो पेट्रोल' नियम 26 जनवरी से लागू कर दिया गया है। लेकिन आवश्यक वस्तु पदार्थ में शामिल पेट्रोल और डीजल को बिना हेलमेट वाहन से आने वाले लोगों को न देने पर विवाद हो रहा है।


इसको देखते हुए पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन संघ ने जिला प्रशासन से विचार करने की मांग करते हुए इस नियम को हटाने की बात कही है।


उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट के आने वाले लोगों को पेट्रोल न देने पर झड़प की स्थिति बन रही है। इतना ही नहीं जिले के 113 पेट्रोल पंप पर यह स्थिति 26 जनवरी से उत्पन्न हो रही है।


ऐसे में इस नियम को हटाकर बाइक चालकों को जागरूक करने, साथ ही सभी पेट्रोल पंप पर जागरूकता बैनर लगवाने के निर्देश देने,


बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले लोगों पर पुलिस और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से कार्रवाई की मांग की।


डीएम को ज्ञापन देने के बाद सभी ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह को पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर नो हेलमेट नो फ्यूल नियम रोकने और अन्य विकल्प पर विचार करने की मांग की। 

You May Also Like